Diwali के बाद Uttarakhand में होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जताई संभावना। ABP Ganga
ABP Ganga | 12 Nov 2020 09:47 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दिवाली के बाद मौसम बदलने की संभावना जताई है। 15 और 16 नवम्बर को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर ज़िले में तीन हज़ार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाक़ों में बर्फबारी होगी। तो वहीं मैदानी इलाकों में कई जगह पर हल्की बारिश हो सकती है।