छापेमारी में अवैध शराब बरामद
ABP News Bureau | 31 Jan 2020 03:33 PM (IST)

कोटद्वार में आबकारी विभाग की अनदेखी से अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है.... स्थानीय लोगों की शिकायत पर एडीएम ने जब कार्रवाई की, छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी संख्या में अवैध शराब की बोतलें बरामद हुई हैं... स्थानीय लोगों का आरोप है कि कभी वक्त से यहां अवैध शराब की बिक्री होती है.. कई बार आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी भी दी गई.. लेकिन कार्रवाई न होने से माफियाओं के हौसले बुलंद थे...