उपद्रवियों को इस वीडियो में पहचानिए
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 01:48 PM (IST)

रामपुर में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर उपद्रवी वाली जगह की सीसीटीवी फुटेज पोस्ट की है.. जिनमें 21 दिसंबर के दिन रामपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हाथीखाना पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया.. आगजनी की और पुलिस को दौड़ा कर खदेड़ दिया। फिलहाल जिला पुलिस ने उपद्रव स्थल पर मौजूद उपद्रवियों की फोटो शहर में मुख्य चौराहों पर लगवा दी हैं और जनता से उनकी पहचान कर बताने की अपील की है।