सीएम की नाराजगी पड़ी भारी, 13 दिन में तीसरी बार हुआ IAS वंदना का तबादला | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Nov 2020 07:00 PM (IST)

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की नाराजगी आईएएस वंदना को भारी पड़ रही है. पिछले 13 दिनों में तीसरी बार उनका तबादला हो रहा है. 5 नवंबर को वंदना को रुद्रप्रयाग के डीएम से हटाकर शासन में अटैच किया गया. इसके बाद 12 नवंबर को उन्हें KMVN का एमडी बनाया गया. यहां जब उन्होंने नियुक्ति नहीं ली तो अब उन्हें ग्राम्य विकास का अपर सचिव बनाया गया है.