कश्मीर समस्या के समाधान की नई इबारत लिखेंगे मोदी!
ABP News Bureau | 28 May 2019 07:48 PM (IST)

मोदी की दूसरी पारी 30 मई से शुरू होने वाली है और जिस प्रचंड बहुमत के साथ मोदी की ये पारी शुरू हो रही है, उसके आक्रामक होने का इशारा मोदी ने अभी से दे दिया है। तमाम उलझे हुए मुद्दों पर मोदी सरकार इस बार बेहद आक्रामक रहने वाली है और समस्या सुलझाने की राह पर आगे बढ़ने वाली है। सबसे बड़ा इशारा मोदी ने पाकिस्तान की नीति को लेकर दिया है। जिसके साथ कश्मीर की समस्या भी जुड़ी हुई है।