ऐसे कैसे पढ़ेगा इंडिया ?
ABP Ganga | 12 Oct 2020 11:28 AM (IST)
हरदोई में सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भी प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है । हरदोई के प्राथमिक स्कूल के गेट पर जानवर बांधे जाने और छत पर ग्रामीणों के फसल सुखाने की तस्वीरें सामने आई हैं ।बताया जा रहा है कि यह प्रधानाचार्य की सहमति पर होता है। प्राथमिक विद्यालय की लापरवाही की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।मामले की जानकारी के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं ।