HNB यूनिवर्सिटी में भीड़, भीड़ में कैसे रुकेगा कोरोना?
ABP Ganga | 24 Oct 2020 09:13 AM (IST)

श्रीनगर में HNB गढ़वाल यूनिवर्सिटी में अपने जरूरी काम के लिए पहुंचने वाले छात्रों की भीड़ है। छात्र अपनी डिग्री और प्रोविजनल को लेने के लिए उमड़ रहे हैं। मगर भीड़ बढ़ने की वजह से कोरोना के संक्रमण का भी खतरा है। वहीं दूसरी ओर मार्कशीट और प्रोविजनल में गलतियां मिलने पर छात्रों में गुस्सा है।