✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

Vaccination से पहले Dry Run कितना है जरूरी ? | Corona Vaccine | ABP Ganga

ABP Ganga  |  12 Jan 2021 12:12 AM (IST)
ABP News
यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है और 16 जनवरी से कोरोना की वैक्सीनेशन का काम शुरू होगा, लेकिन उससे पहले यूपी सरकार वैक्सीनेशन को लेकर सारी तैयारियां पुख्ता कर लेना चाहती है. कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण की तैयारियों को परखने के लिए यूपी में तीसरा और फाइनल ड्राई रन किया गया. इसमें सभी संसाधनों को वास्तविक टीकाकरण कार्यक्रम की तरह ही लगाया गया. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद फाइनल ड्राई रन की हकीकत को परख रहे हैं. इसके लिए उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल का दौरा किया. इसके साथ ही,  सिद्धार्थनगर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और मेरठ में से किन्हीं दो जगहों के स्वास्थ्यकर्मियों से पीएम नरेंद्र मोदी भी 16 जनवरी को बात करेंगे. वहीं, वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है. फाइनल टीकाकरण में 1500 केंद्र बनाए गए हैं. जहां पर 3000 बूथ बनाए गए हैं. पूरे प्रदेश में लगभग 20 हजार स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण केंद्रों पर लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही पुलिस, होमगार्ड, आंगनबाड़ी, स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं की तैनाती की जा रही है. फाइनल ड्राई रन में अगर कोई कमी पाई गई तो उसे सुधारा जाएगा. जिससे 16 जनवरी को वैक्सीन लॉन्चिंग और टीकाकरण के दौरान किसी तरह की गलती न हो. प्रदेश में पहले चरण में नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है.16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का प्रोग्राम देश भर में शुरू होने जा रहा है. जिसको लेकर पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया और दोनों वैक्सीन यानि कोवैक्सीन और कोविशील्ड के बारे में जानकारी दी. वहीं 4 और वैक्सीन आने की जानकारी देश से साझा की. पीएम मोदी ने इसे कोरोना के खिलाफ जारी जंग का निर्णायक चरण बताया. 
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Vaccination से पहले Dry Run कितना है जरूरी ? | Corona Vaccine | ABP Ganga

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.