उत्तर प्रदेश में और कितने 'मुरादनगर' ? | Ghaziabad Roof Collapse | ABP Ganga
ABP Ganga | 05 Jan 2021 11:27 PM (IST)

मुरादनगर के श्मशान घाट हादसे में 25 लोगों की मौत ने सबको विचलित कर दिया है. सबके दिल में इस हादसे को लेकर गुस्सा है क्योंकि चंद पैसे के लालच और कमीशन खोरी ने 25 परिवारों में मातम पसरा दिया. उन्हें ऐसे जख्म दिए हैं, जो किसी मरहम से नहीं भर पाएंगे लेकिन जिन लोगों की वजह से ये हादसा हुआ. जो 25 लोगों की मौत के गुनाहगार है. उनपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करते हुए एनएसए यानी रासुका लगाने का आदेश दिया है.