आपातकालः कुछ ऐसे इंदिरा की मुट्ठी में बंद हो गया था भारत का लोकतंत्र
ABP News Bureau | 25 Jun 2019 12:36 AM (IST)

मुश्किल दौर आने पर इंसान आमतौर पर सतर्क होता है...उन हालात की समीक्षा कर सुधार की ओर आगे बढ़ता है...लेकिन वक्त की विडंबना देखिए कि उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने मुश्किल दौर में और ज्यादा जिद्दी होती चली गईं...एक ऐसी जिद जो आपातकाल के तौर पर सामने आई...देश के इतिहास में सबसे काले दौर के तौर पर सामने आई।