High Alert: लॉकडाउन के बाद...कितने तैयार हम?
manishn | 12 May 2020 07:33 PM (IST)
लॉकडाउन...सोशल डिस्टेंसिंग...सामाजिक दूरी...ये शब्द आज से करीब 2 महीने पहले बिल्कुल बेमानी लगते थे...चीन से आई तबाही की तस्वीरें सिर्फ एक कहानी लगती थी...लेकिन 50 दिनों से ज्यादा के लॉकडाउन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया...कोरोना के कोहराम डर बनकर जहन में बैठ चुका है...लेकिन हम आपको डराने नहीं आए...बल्कि ये बताने आए हैं...कि इस महामारी से मुकाबला तो करना होगा...जिंदगी की इस जंग को जीतना ही होगा...इसलिए इस जंग के सबसे बड़े हथियार सोशल डिस्टेंसिंग को हमेशा अपने साथ ही रखना होगा...ये समझना होगा कि इस लॉकडाउन का हासिल क्या होगा...