High Alert : पूर्वांचल में खत्म होगी बाहुबली Mukhtar Ansari की सल्तनत ! | ABP Ganga
ABP Ganga | 27 Aug 2020 08:27 PM (IST)

वो शख्सियत, जिसकी तूती पूरे प्रदेश में बोलती है, नाम मुख्तार अंसारी. यूपी का पूर्वांचल हिस्सा उसके नाम के सिक्के से चलता है. बेशक वो 13 सालों से जेल में कैद है, लेकिन बावजूद इसके अकूत संपत्ति पर काबिज है. ऐसे ही बाहुबली और माफियाराज पर अब सरकार की नजर ढेड़ी हो चुकी है और शासन उसकी सल्तनत को जमींदोज करने में जुटा हुआ है. आज लखनऊ में मुख्तार अंसारी की दो मंजिला बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया.