केदारनाथ में आज से होगी हेली सेवा की शुरुआत
ABP Ganga | 09 Oct 2020 09:06 AM (IST)

केदारनाथ के लिए आज से हेली सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। केदारनाथ धाम में अब तक जिन नौ कंपनियों के पास हेली सेवाओं का टेंडर था उनमें से आठ कंपनियों ने हेली सेवाएं देने के लिए हामी भर दी है। डीजीसीए ने केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं देने वाले सभी कंपनियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया था। जिसकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।