Kedarnath Dham में जबरदस्त बर्फबारी, निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक | ABP Ganga
ABP Ganga | 13 Jan 2021 09:27 AM (IST)

उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रचंड ठंड हो रही है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. केदारनाथ धाम भी बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है. धाम में चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम को जोड़ने वाले सभी पैदल मार्ग भी बंद हो गए हैं. कहीं-कहीं पर तीन फीट तक बर्फबारी हुई है. र्फबारी के बाद धाम की सुंदरता ओर अधिक बढ़ गई है.भले ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद हों, लेकिन कुछ साधु बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार की साधना करने में लगे हुए हैं. बता दें कि यहां नवंबर महीने से ही बर्फबारी हो रही है.