बदरीनाथ धाम के पास भारी बर्फबारी, 30 अप्रैल को खुलने हैं कपाट
manishn | 20 Feb 2020 01:34 PM (IST)
30 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं, मगर बदरीनाथ धाम में अभी भी बर्फ जमी हुई है। धाम के आसपास बर्फ की 6 से 7 फीट मोटी परत जमी हुई है। बदरीनाथ धाम के रास्ते में इस बार कई जगह पर बर्फ के बड़े-बड़े हिमखंड गिरे हैं। जिस वजह से रास्ते से बर्फ हटाने में प्रशासन की मुश्किल बढ़ गई है। बीआरओ की तरफ से रास्तों से बर्फ हटाने की काम शुरू कर दिया गया है ताकी वक्त रहते काम पूरा हो सके। माणा तक हाईवे खोल दिया गया है।