UP Rain: फसल खराब.. सब बर्बाद ! अब क्या करेंगे अन्नदाता ?
nancyb | 06 Mar 2020 11:50 AM (IST)

गुरुवार से हो रही रुक रुककर बारिश ने यूपी के किसानों को परेशान कर दिया है, क्योंकि कल रात को सिर्फ बारिश नहीं हुई, बल्कि ओलावृष्टि ने भी किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में खराब कर डाली है। गेहूं, मटर, चना, सरसों के साथ-साथ कई फसलें ओलावृष्टि की चपेट में आकर पूरी तरह बर्बाद हो गईं है। जिससे मायूस किसान परेशान हो उठे। हालांकि इन सबके बीच अच्छी खबर ये है कि सीएम योगी ने खुद किसानों के दर्द को समझा और सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो नुकसान के आकलन की रिपोर्ट तत्काल भेजें। साथ ही, आपदा प्रभावित लोगों को भी तुरंत राहत पहुंचाई जाए।