Azamgarh से लेकर Prayagraj तक, शहर-शहर पानी का कहर| ABP Ganga
ABP Ganga | 24 Sep 2020 06:40 PM (IST)

आजमगढ़ में लगातार बारिश हो रही है. सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं. मेन रोड पर घुटनों तक पानी घुस गया है और इसी वजह से एक कार नाली में घुस गई है. नाली में कार घुसने से 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. वहीं, संगम नगरी प्रयागराज में पिछले चार दिनों से रुक -रूककर बारिश हो रही है. किसी वक्त तेज़ बारिश होती है तो ज़्यादातर वक्त रिमझिम फुहार पड़ती रहती है. बारिश की वजह से मौसम बेहद सुहाना हो गया है और इससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को खासी राहत मिल गई है. तेज़ बारिश की वजह से कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए हल्का जलभराव हो जाता है आज भी कुछ देर के लिए तेज़ बारिश हुई, तो शहर के करेली मोहल्ले की गौस नगर कॉलोनी में एक फीट तक पानी भर गया.