PFI के 3 एजेंट पर सुनवाई पूरी, मिलेगी बेल या होगी जेल ? | Ganga Prime | ABP Ganga
ABP Ganga | 12 Nov 2020 09:42 PM (IST)

पीएफआई के तीन एजेंट अतीकुर्रहमान ,आलम और मसूद अहमद की बेल पर अभियोजन और आरोपी पक्ष की बहस जिला कोर्ट में पूरी हो गई है. आपको बता दें PFI के तीन सदस्य अतीकुर्रहमान, मसूद अहमद और आलम की बेल पर 3 दिन से लगातार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट 11 में सुनवाई चल रही है. आज आरोपी और अभियोजन पक्ष की कोर्ट में बहस पूरी हो गई. कोर्ट ने तीनों आरोपियों की बेल पर अभी फैसला सुरक्षित रखा है. कल कोर्ट तीनों आरोपियों की बेल पर अपना फैसला सुनाएगा. आरोपियों को बेल मिलती है या उनकी बेल को खारिज यह तो आने वाले कल 13 नवंबर को ही पता चलेगा.