प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 06:19 PM (IST)

टिहरी के घनसाली ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरूस्त करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया... साथ ही लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा... ग्रामीणों का कहना है बेलेश्वर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के नाम पर और बिगड़ गई है... डॉक्टरों की परमानेंट तैनाती नहीं होने से दूर दराज से आने वाले मरीजों को रेफर कर किया जाता है... जिससे लोगो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है...