HC ने यूपी सरकार को जारी किये निर्देश | ABP GANGA
ABP Ganga | 24 Oct 2020 10:09 AM (IST)

प्रदेश में अतिक्रमण के बढ़ते मामलों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को प्रदेश के सभी पार्कों... खाली पड़े मैदानों और खेल के मैदानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये हैं... हाईकोर्ट ने इस मामले में मुख्य सचिव को दिशानिर्देश जारी करते हुए तीन महीने में आदेश पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है... कोर्ट ने सरकार को पार्कों और खुली जगहों पर कूड़ा डालने से रोकने के भी निर्देश दिये हैं.. हाईकोर्ट ने ये निर्देश गाजियाबाद के एक शख्स की याचिका सुनवाई करते हुए दिया और टिप्पणी करते हुए कहा.. कि पर्यावरण का संरक्षण राज्य सरकार की वैधानिक जिम्मेदारी है..