हाथरस : सुरक्षा के बीच रात 11 बजे पहुंचा हाथरस,हाईकोर्ट ने डीएम को लगाई फटकार
ABP Ganga | 13 Oct 2020 09:51 AM (IST)

हाथरस की बेटी का परिवार रात करीब 11 बजे वापस हाथरस लौट आया। परिवार पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ही वापस लौटा। कल लखनऊ में हाईकोर्ट में पीड़ित परिवार के पांच सदस्यों की पेशी हुई थी। इसके लिए ये परिवार कल सुबह करीब साढ़े पांच बजे कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ रवाना हुआ था। परिवार के साथ गयी और वापस लौटी नोडल अधिकारी एसडीएम ने बताया कि परिवार की सुरक्षा और उनके कम्फर्ट का पूरा ध्यान रखा गया और बेसिक सारे प्रोटोकॉल फॉलो किये गए। उधर परिवार के लोगों ने बताया है कि उन्होंने बिटिया के शव को दिखाए बिना जलाये जाने के सम्बन्ध में सारी बातें न्यायालय को बताई है। उनकी मानें तो कोर्ट ने डीएम को फटकार लगाई है। लिहाजा बिटिया के परिवार ने न्याय मिलने तक चिता से एकत्रित की गयी अस्थियों का विसर्जन न करने की बात भी कही है।