Hathras कांड से जुड़े आज के तीन बड़े अपडेट| ABPGanga
ABP Ganga | 01 Oct 2020 09:30 PM (IST)

हाथरस में हैवानो के हाथों अपनी जान गंवाने वाली बेटी को न्याय दिलाने के नाम आज दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक दिन भर जमकर सियासी ड्रामा चला. वहीं, हाथरस की पीड़ित लड़की की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी सामने आ गई है. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा है कि एफएसएल रिपोर्ट में पीड़िता से रेप की पुष्टि नहीं हुई है. तीसरी खबर हाथरस से सामने आई है जहां पीड़ित परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है और ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि खुद हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार ने दी है. जिन्होने पीड़ित परिवार पर बयान नहीं बदलने का दबाव बनाते हुए कहा है कि 'मीडिया आज है कल नहीं रहेगा'. वहीं, हाथरस और बलरामपुर मामले को लेकर जगह जगह चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में हज़रतगंज चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.