पंचायत चुनाव में EVM और बैलेट के इस्तेमाल पर क्या बोले हरीश रावत
nancyb | 19 Sep 2019 02:54 PM (IST)

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पंचायत चुनाव में जहां ईवीएम का इस्तेमाल होगा, वहां भाजपा जीतेगी और जहां बैलेट का इस्तेमाल होगा, वहां कांग्रेस जीतेगी। यह मेरा दावा है और आप देख लीजिएगा। भाजपा में हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव करा ले समझ में आ जाएगा जनता किसके साथ है। उत्तराखंड व यूपी में एनआरसी लागू करने के बयान पर हरीश रावत ने कहा देश में तमाम सारे मुद्दे हैं और उन मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं एनआरसी जानबूझकर ऐसी कराई जा रही है ताकि और भी तमाम सारे मुद्दे से लोगों को भटकाया जा सके। नए मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर हरीश रावत ने कहा यह जल्दबाजी में लाया गया एक ऐसा एक्ट है जो तमाम लोगों को मुसीबत में डाल रहा है।।