हरीश रावत ने कही मन की बात, बताया क्यों हार गई कांग्रेस पार्टी
ABP News Bureau | 17 Jun 2019 04:27 PM (IST)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी क्यों नाराज हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं का आकलन गलत निकला है, उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए और समझना चाहिए कि हार क्यों हुई। रावत ने माना कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनका आकलन भी गलत रहा और वे अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।