Haridwar : गंगनहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
nancyb | 24 Nov 2019 02:46 PM (IST)

हरिद्वार में तड़के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दो ग्रामीणों समेत गंगनहर में जा गिरी। घटना ऋषिकुल क्षेत्र की है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया।
जानकारी के अनुसार, लक्सर क्षेत्र के भिकमपुर गांव निवासी नफीस और यूनुस ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लेकर हरिद्वार के ऋषिकुल गए थे। उनके साथी इकबाल और मुस्तकीम भी ट्राली पर सवार थे।
राजीव नगर में शिव घाट के पास रास्ते में एक ऑटो खड़ा था। नफीस और युनुस नीचे उतर कर आगे रास्ता देखने चले गए। भूसे के ऊपर इकबाल व मुस्तकीम सो रहे थे। अचानक ढलान से ट्रैक्टर-ट्राली उतरकर सीधी गंगनहर में गिर गई।