हरिद्वार- आज सीएम त्रिवेन्द्र से मिलेंगे संत
ABP News Bureau | 09 Feb 2020 03:24 PM (IST)

हरिद्वार 2021 महाकुंभ को लेकर अखाड़ों की मीटिंग हुई। बैठक में कुम्भ मेले के कामों की धीमी गति को लेकर संतों ने नाराजगी जाहिर की। इसे लेकर अखाड़ा परिषद की तरफ से प्रस्ताव पास किया गया। अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कुंभ के कामों के धीमी रफ्तार को लेकर बातचीत की जाएगी।