हरदोई: तेज़ रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हवा में उछली छात्रा | UP News
ABP News Bureau | 27 Jul 2019 04:04 PM (IST)

हरदोई से एक हादसे की तस्वीर सामने आई है। संडीला रोड पर एक तेज़ रफ्तार कार ने छात्रा को ज़ोरदार टक्कर मारी और टक्कर मारते ही छात्रा हवा में उछल गई। बता दें की कई छात्र, छात्राएं इस घटना का शिकार होने से बच गए।दुर्घटना का यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है की तेज़ रफ्तार कार ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ये हादसा हुआ।बताया गया की यह छात्रा 10वीं क्लास की है।