हरक सिंह रावत के तेवर हुए ढीले, पहले सीएम पर उठाए थे सवाल | ABP Ganga
ABP Ganga | 04 Nov 2020 11:39 PM (IST)

करीब 15 दिनों से सरकार से अपनी नाराजगी जताते आ रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की नाराजगी की पटकथा तो संपन्न हुई लेकिन हरक सिंह रावत अपने बयान से पलट गए हैं. श्रम बोर्ड के अध्यक्ष पद से हरक सिंह रावत को हटाया गया ठीक उसके बाद में उनकी करीबी अधिकारी दमयंती रावत को भी चलता कर दिया गया ऐसे में लगातार नाराजगी उफान पर थी। अब हरक सिंह रावत की नाराजगी खत्म तो जरूर हो गई है लेकिन हरक सिंह रावत लगातार सीएम पर बरसते आ रहे थे लेकिन अब उनके तेवर जरूर ढीले हो गए हैं।