अधर में लटका फ्लाई ओवर का काम
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 03:01 PM (IST)

हरिद्वार में नेशनल हाइवे पर बन रहे फ्लाई ओवर का काम पिछले कई साल से अधर में लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण 11 साल पहले शुरू हुआ था। मगर अब तक पुल का काम पूरा नहीं हो सका है। भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि वे इस बारे में सरकार से बात करेंगे।