दो दिन के लिए बंद रहेगा गंगा नदी पर बना हमीद पुल। Ghazipur News
ABP Ganga | 11 Nov 2020 11:18 AM (IST)

गाजीपुर में गंगा नदी में बना हमीद पुल 2 दिन के लिए बंद रहेगा.... ये पुल प्रदेश को बिहार राज्य से जोड़ता है.. जिसे अभी 3 महीने की मरम्मत के बाद 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देश पर चालू किया गया था... इस दौरान 38 टन के वाहनों के आने जाने की अनुमति दी गई थी.... लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही की वजह से इस पुल पर ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से परिचालन शुरू हो गया....