Haldwani में जल्द बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग| Poorab Paschim| ABPGanga
ABP Ganga | 09 Oct 2020 07:01 PM (IST)

हल्द्वानी मंडी में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है.मंडी समिति अब प्रवेश शुल्क भी लेगी. जिसके लिए समिति ने इसता प्रस्ताव उत्तराखंड मंडी परिषद को भेज दिया है. अब इस योजना पर हरी झंडी मिलना बाकी है. मल्टी स्टोरी पार्किंग बनने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा. सबसे बड़ी मंडी हल्द्वानी में लगभग 500 से ज्यादा फल और सब्जी व्यापारी हैं. यहां से खाद्य सामग्री का अच्छा कारोबार और मंडी समिति की अच्छी इनकम भी है, इस मल्टी स्टोरी पार्किंग में करीब 500 कारें खड़ी हो पाएंगी.