गाजियाबाद में गुंडाराज !
ABP Ganga | 22 Jul 2020 09:06 AM (IST)

गाजियाबाद में बदमाश बेखौफ हो गए हैं... एक तरफ गोली मारकर पत्रकार की मौत तो एक और हत्या की सीसीटीवी फुटेज आ गया है जिसमें एक दुकानदार की सरेआम तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई । वीडियो 16 जुलाई का है जिसका आज सीसीटीवी फुटेज मिला है । वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे बेखौफ कुछ बदमाश दुकान में घुसते हैं और सरेआम दुकानदार की तमंचे से हत्या कर फरार हो जाते हैं । मामला लोनी थाना क्षेत्र के चिरौडी गांव का है ।