घायल हालत में मिला गुलदार
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 02:39 PM (IST)

पौड़ी के ल्वाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक गुलदार को देखा... जो कि घायल में पड़ा हुआ था... जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी... वन विभाग ने घायल गुलदार का रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए पौड़ी रेंज ऑफिस पहुंचाया... वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गुलदार की किसी अन्य जानवरों के साथ मुठभेड़ हो गई... जिससे गुलदार घायल हो गया और उसे चलने में काफी दिक्कत हो रही है...