मिठाइयों को लेकर जारी हुई गाइडलाइन, लिखना होगा एक्सपायरी डेट
ABP Ganga | 28 Sep 2020 02:03 PM (IST)

देहरादून में मिठाइयों को लेकर गाइडलाइन जारी हो गई है. अब मिठाई के डब्बे पर एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी होगा. 1 अक्टूबर से मिठाई डब्बों पर एक्सपायरी डेट लिखनी होगी. FSSAI ने मिठाइयों को लेकर गाइडलाइन जारी की है. गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर दंड का प्रावधान भी है.