Ground Report: देखिए वो ज्ञानवापी मस्जिद जिसे लेकर हो रहा है विवाद
ABP News Bureau | 06 May 2022 11:25 AM (IST)

वाराणसी सिविल कोर्ट के आदेश पर आज वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी होनी है. वीडियोग्राफी के पीछे वजह है श्रृंगार गौरी का मंदिर जो मस्जिद परिसर में मौजूद है.. वीडियोग्राफी के मुद्दे पर मुस्लिम पक्षकार और संत समिति आमने सामने आ गए हैं. 4 महिलाओं ने याचिका डालकर मस्जिद परिसर में मौजूद श्रृंगार गौरी की पूजा की मांग की है... लेकिन मस्जिद की इंतजामिया कमेटी सर्वे का विरोध कर रही है और उनका कहना है कि मस्जिद में गैर मुस्लिम प्रवेश नहीं कर सकते.