Greater Noida: सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट | Poorab Paschim | ABP Ganga
ABP Ganga | 25 Sep 2020 06:24 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है. दबंगों ने बुजुर्ग दुकानदार की पिटाई कर दी. मारपीट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. दुकानदार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. आरोप है कि थाने में पीड़ित की शिकायत नहीं लिखी जा रही. घटना सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे की है.