Greater Noida में खनन माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा | Poorab Paschim|ABPGanga
ABP Ganga | 15 Oct 2020 07:57 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क पुलिस ने खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा है. खनन माफिया संजय मोमनाथल के बेटे सहित 2 खनन माफिया को गिरफ्तार किया है. नॉलेज पार्क पुलिस ने गुलावली गांव के यमुना किनारे से आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 2 हाइवा और अवैध तमंचे समेत जिंदा कारतूस मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी लम्बे समय से अवैध खनन का काम कर रहे थे. इन लोगों पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं.