ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार हुआ शातिर, बैंक में डीएसए के पद पर था तैनात | ABP Ganga
ABP News Bureau | 10 Nov 2019 10:42 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने कई बैंकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। एक बैंक में डीएसए के तौर पर काम करते करते इस शख्स ने फर्जीवाड़े की ऐसी कला सीखी कि, बैंकों के लिए ही मुसीबत पैदा हो गई। ये शातिर फर्जी पैनकार्ड बनाकर गाड़ियों को बैंकों से फाइनेंस करवाता और फिर उन्हें बेचकर अपनी कमाई करता। साथ ही फर्जी तरीके से बनवाए गए कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करके इसने बैंकों से एक बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। हालांकि, अब ये पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।