1 अक्टूबर से धान खरीदेगी उत्तराखंड सरकार, MSP में बढ़ाए 53 रुपये
ABP Ganga | 28 Sep 2020 11:37 AM (IST)

प्रदेश में एक अक्टूबर से राज्य सरकार की ओर से धान खरीद शुरु की जाएगी....धान तोल क्रय केंद्रों की तैयारियों को लेकर हाल ही में स्थानीय प्रशासन ने एक बैठक का आयोजन भी किया था...जिसकी हम आपको तस्वीरें दिखा रहे हैं....राज्य सरकार ने इस बार पूरे प्रदेश में 242 धान क्रय केंद्र खोलकर 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है....वहीं सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 53 रुपये की बढ़ोतरी की है....पिछले साल सरकार ने ए ग्रेड धान की कीमत 1,835 रुपये तय की थी, इसे बढ़ाकर 1,888 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है....वहीं, औसत धान का एमएसपी 1,815 रुपये से बढ़ाकर 1,868 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है...