'युवाओं को बेरोजगार कर रही सरकार' : रविंद्र जुगरान
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 03:38 PM (IST)

राज्यान्दोलनकारी रविन्द्र जुगरान ने रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। जुगरान का आरोप है कि एक तरफ सरकार युवाओं को रोजगार देने की बात करती है तो वहीं अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा के 21 सौ आवेदनकर्ताओं को मुख्य परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार लोक सेवा आयोग की नियमावली के अनुसार चयन परिक्रिया को लागू नही कर रही है।