चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
Breaking News: सरकार ने अनलॉक 2 की गाइडलाइन जारी की | Unlock 2 | ABP Ganga
ABP News Bureau | 30 Jun 2020 12:33 AM (IST)

केंद्र सरकार ने कल खत्म हो रहे अनलॉक 1.0 के बाद नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अनलॉक 2.0 की गाइडलाइंस में देश में सभी स्कूल-कॉलेज को 31 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशा निर्देश में फिर से सिनेमा-हॉल और जिम बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। एनलॉक 2.0 की अवधि 31 जुलाई तक रहेगी। मेट्रो सेवा भी फिलहाल अगले आदेश तक बंद रहेगी। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा यानि की बुजुर्ग लोग और 10 साल तक के बच्चे इस अवधि में घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के लिए कोई राहत का एलान नहीं हुआ है लेकिन केंद्र से संकेत दिए हैं कि अगर हालात में थोड़ा बहुत सुधार होता है तो हवाई सेवा और रेलवे में कुछ और छूट दी जा सकती हैं।