यू-टर्न के साथ एक्शन में सरकार!
ABP Ganga | 19 Sep 2020 12:24 PM (IST)

सरकारी नौकरियों में पांच साल संविदा पर रखे जाने के प्रस्ताव पर चौतरफा घिरी यूपी की योगी सरकार अब बैकफुट पर आ गई है...सरकार न सिर्फ इससे मुकर गई है... बल्कि यह भी साफ़ कर दिया है कि सरकारी नौकरियों में नये नियम लागू किये जाने का कभी कोई फैसला ही नहीं हुआ...डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पांच साल तक संविदा पर रखे जाने की बात और 50 साल में रिटायरमेंट देने की बात पूरी तरह गलत और अफवाह है...ये सिर्फ विपक्षियों की साजिश है....तो वहीं सीएम योगी ने अब एक्शन लेते हुए साफ कर दिया है कि खाली पड़े करीब 30 हजार पदों को 6 महीने में भरा जाए... और नियुक्ति पत्र बांटे जाएं..।