गोरखपुर : लगातार बढ़ता जा रहा है नदियों का जलस्तर
ABP Ganga | 27 Jul 2020 10:12 AM (IST)

असम बिहार के साथ साथ यूपी में भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है.. यहां गोरखपुर में राप्ती, रोहिन और सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.. जिससे दर्जनों गांव प्रभावित हैं.. राप्ती बरघाट पर वर्तमान में खतरे के निशान से 1.09 मीटर ऊपर बह रही है.. रिपोर्ट के मुताबिक राप्ती अभी स्थिर है.. लेकिन सरयू तुर्तीपार में खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है..