Gorakhpur के MP Ravi Kishan ने MLA Radha Mohan का मांगा इस्तीफा| ABPGanga
ABP Ganga | 28 Aug 2020 05:41 PM (IST)

यूपी के गोरखपुर की सदर सीट से बीजेपी के विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बीजेपी विधायक ने बीते दिनों ट्वीटकर यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे और खुद को विधायक होने पर शर्म आने की बात कही थी. उनकी इस हरकत को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है और पार्टी ने उन्हें अपना जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है. सीएम योगी ने भी ट्वीटकर इसपर नाराजगी जताई है. अब गोरखपुर के सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) भी राधा मोहन (Radha Mohan Das Agarwal) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.