गोरखपुर : 20 दिन पहले उद्घाटन... आज एप्रोच मार्ग टूटा
ABP Ganga | 23 Jul 2020 12:07 PM (IST)

कई जगह मॉनसून की दस्तक के साथ भ्रष्टाचार की पोल भी खुल गई है... गोरखपुर में जिस पुल का डिप्टी सीएम ने 20 दिन पहले उद्घाटन किया... उसका एप्रोच मार्ग टूट चुका है... जिस पुल को 16 करोड़ की लागत से बनाया गया... वो 20 दिन में ही दरकने लगा है... तकरीबन 16 करोड़ की लागत से यूपी राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने जून में ही निर्माण पूरा किया था. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 30 जून को इसका ऑनलाइन लोकार्पण भी किया. एक पखवारे में ही पुल के निकट एप्रोच मार्ग पर बनी रेलिंग वॉल और पहुंच मार्ग की पटरी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई...हालांकि भाजपा विधायक ने दावा किया है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को छोड़ेगी नहीं... लेकिन सवाल ये है कि 16 करोड़ की लागत से बना पुल 20 दिन में टूटने लगता है... महज एक पखवारे के बाद मानसून की दस्तक के साथ ही क्षतिग्रस्त हो जाता है... तो कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की बू आ रही है...।