सेना में जाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर
ABP Ganga | 10 Dec 2020 10:24 AM (IST)

उत्तराखंड में सेना में जाने की सोच रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आर्मी की तरफ से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड के कई जिलों के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून जिलों के युवाओं के लिए कोटद्वार में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती रैली 20 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 तक चलेगी।