यूपी वालों संभल जाओ.. वरना !
nancyb | 24 Mar 2020 11:06 AM (IST)

प्रशासन लगातार लोगों को आगाह कर रहा है कि वो अपने घरों में ही रहें.. बाहर ना निकलें.. लेकिन लोग नहीं समझे.. और घरों से निकले.. जिसके बाद पुलिस को सख्ती करनी पड़ी.. कहीं पुलिस ने बीच सड़क पर लोगों को मुर्गा बनवाया.. तो कहीं बताया कि आप समाज के दुश्मन हैं.. अब आज सीएम योगी खुद सभी जिलों के डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करने वाले हैं.. और हो सकता है कि उनके आदेश के बाद ऐसे लोगों से और सख्ती से निपटा जाए.. हालात नहीं संभलने पर ये भी हो सकता है कि सरकार राज्यभर में कर्फ्यू लगा दे.. जैसा पंजाब और महाराष्ट्र ने किया है.. ऐसे में एबीपी गंगा की भी बार बार अपील है कि वो घरों में ही रहें.. और सरकार के साथ मिलकर कोरोना वायरस को मात दें..