गठबंधन कोई चुनौती नहीं, मैंने गाजीपुर का किया विकास
nancyb | 25 Apr 2019 10:27 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री व गजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा आज अपना नामंकन करेंगे। मनोज सिन्हा के नामंकन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री एसपी शुक्ला, जनरल वीके सिंह, यूपी सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक आदि शामिल होंगे। नामांकन से पहले एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि जितना विकास गाजीपुर के मेरे कार्यकाल में हुआ, उतना किसी के कार्यकाल में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर की जनता भी मानती है, मैंने विकास किया है और इसी आधार पर मैं कह सकता हूं जीत मेरी सुनिश्चित है। सपा बसपा के गठबंधन को चुनौती मानने से इनकार करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा ये गठबंधन आधारहीन है, लोगों को समझ आ रहा है मेरे लिए गठबंधन कोई चुनौती नहीं है।