गाजियाबाद में खौफनाक वारदात | High Alert | ABP Ganga
ABP News Bureau | 14 Oct 2019 08:36 PM (IST)

बलिया का पंकज, जो कानून का छात्र था अब वो इस दुनिया में नहीं है। दशहरे का वो दिन था जब पंकज को उसके दोस्तों ने आखिरी बार देखा था। उस रोज पंकज बिल्कुल ठीक था। अपने घर जाने की बात कर रहा था लेकिन वो घर नहीं पहुंचा। फिर शुरू हुई पंकज की तलाश और अब पंकज की लाश मिली है 6 फीट गड्ढे के नीचे से।