Ghaziabad श्मशान कांड पर CM Yogi की बड़ी कार्रवाई, जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार पर लगेगी रासुका
ABP Ganga | 05 Jan 2021 12:22 PM (IST)

गाजियाबाद में श्मशान कांड पर सीएम योगी ने बड़ी कार्रवाई की है. सीएम योगी ने घटना के लिए जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ रासुका लगाने का आदेश दिया है. पूरे नुकसान की वसूली दोषी इंजीनियर और ठेकेदार से करने के भी निर्देश दिए गए हैं. ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का भी आदेश दिया गया. साथ ही, डीएम और कमिश्नर को नोटिस जारी कर पूछा गया कि जब सितंबर में ही दिया था 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन करने का स्पष्ट निर्देश, तो क्यों चूक हुई. वही, सीएम ने मृ्तक परिवारों को दस दस लाख की आर्थिक सहायता और इनमें आवासहीन परिवारों को आवासीय सुविधा मुहैया करने के भी निर्देश दिए हैं.